विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं | शादी के बाद अब दोनों मुंबई लौट आए हैं |इस दौरान दोनों सिंपल लुक में नजर आए | विक्रांत ने जहां शर्ट और पैंट पहना था | वहीं शीतल ने ग्रे कलर का सूट पहना था | इससे पहले विक्रांत ने हल्दी की फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं |विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी को शादी की है | दोनों ने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच शादी की |बता दें कि विक्रांत और शीतल काफी समय से रिलेशनशिप में थे | दोनों ने 7 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की |