मेघनगर। देश की आजादी 75वीं वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव के रूप में घर-घर तिरंगा लहराते हुए हर जगह जुनून और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को अस्मरणीय बनाने में कोई भी अछूता नहीं रहा हर वर्ग हर समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय गीतो पर झूमते नाचते हुए अपना राष्ट्रीय ध्वज जा रहे हैं। नगर में आज युवाओं द्वारा घर-घर तिरंगा रैली मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जोशीले आह्वान के साथ तिरंगा यात्रा को हाई सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली, जगह जगह तिरंगा यात्रा का नगर वासियों द्वारा फूलों से स्वागत भी हुआ।