मेघनगर। रविवार सुबह विधायक वीर सिंह भूरिया के नेतृत्व में मेघनगर ब्लाक के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ए'कत्रित होकर एक स्वर में सांसद गुमान सिंह डामोर के 600 करोड़ के घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जनता के हित की राशि को संसद में किस तरह से अपने जेब भरने में लगाई, मेघनगर टूटी माता पर समस्त कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने के पश्चात रैली के माध्यम से साईं चौराहे पर पहुँच कर सांसद गुमान सिंह डामोर का  पुतला जलाया। वहीं पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा कार्यकर्ताओं से छीना झपटी करते हुए पुतला छीनने की कोशिश की गई लेकिन  कार्यकर्ता जोश में मानने वाले कहां थे उन्होंने एक नहीं दो-दो पुतले जला डाले।
 एक स्वर में कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध  दिखता रहा और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
यह थे मौजूद- विधायक विर सिंह भूरिया  साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख,  कालू सिंह नलवाया ,महबूब सुलेमान, प्रताप ताहेड , रायसिंग सहलोत, सरपंच दल्ला, वसना, कालू, बागोर, बहादुर  हटीला उदय सिंह हाडा, अमित लालवानी, रोशन बारिया, अरुण ओहारी, रोशन मैड़ा ,कालू भूरिया के साथ अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।