छत्तीसगढ़ : कवर्धा जिला अस्पताल से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की चकमा देकर फरार हो गया। 31 अक्टूबर से वह बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। उसे उत्तर प्रदेश के सारंगपुर जिला से उसे गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल से वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस की फरार कैदी का नाम सनी चौरसिया बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।