भोपाल। वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा।