मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को सिर में गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।ग्वालियर में पति ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला शख्स कांग्रेस का नेता है। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर में दर्पण कॉलोनी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। उनके पास वाले घर में पिता और दूसरे सदस्य रहते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया का अपनी पत्नी भावना से किसी बात पर विवाद हुआ थी। गुस्से में आकर ऋषभ ने भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे भी उसी कमरे में सो रहे थे। मां के सिर से खून बहता देख बच्चे भी सहम गए। आरोपी मौके से भाग गया।
गोली चलने की आवाज और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास वाले घर में रहने वाले पिता घटनास्थल पर पहुंचे। भावना लहूलुहान पड़ी थी। कमरे की हालत देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस बच्चों से बात कर विवाद का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।