छत्तीगसढ़ में कांकेर के पीजी कॉलेज में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवान ने साथियों पर गोली बरसा दीं। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। भारी संख्या में जवानों की तैनाती मौके पर की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई, जिसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी जवान ने 25 राउंड फायर किया है। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत को गोली लगी है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फयरिंग करने वाले जवान की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जिला जेल में पदस्थ सीएएएप की 11वीं बटालियन सी कम्पनी का जवान है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से तनाव में चल रहा था।